Events and Activities Details
Event image

NSS


Posted on 22/09/2026

आज दिनांक 17.09.26 को राजकीय महाविद्यालय जसिया में एन एस एस ईकाई के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम एन.एस.एस. ईकाई के स्वयंसेवको द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। संध्या के समय में महाविद्यालय में दीए जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन सेवा के 25 वर्षों के कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी प्रो. राजकुमार सिवाच ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने और प्रधानमंत्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी श्री कुलदीप, समिति सदस्य डॉ जोगिन्दर सिंह, एन एस एस क्लर्क श्री जितेंद्र परमार सहित अन्य शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।