Events and Activities Details
Event image

CULTURAL FEST "ULLASH 26"


Posted on 17/02/2026

दिनांक 12-13 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय जसिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम "उल्लास-26" के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया इन गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ० जगबीर राठी मौजूद रहे। उन्होने कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक गीतों की प्रस्तुति देकर समा बाधा एवं छात्र-छात्राओं के साथ अपने जीवन का अनुभव सांझा किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीती व मचं सचांलन डा० बसंत कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या सुदेश लाठर जी ने छात्र -छात्राओं को प्रोत्साहित किया और अपने हुनर को दिखाने का इस कार्यक्रम को एक अच्छा मंच बताया। एकल नृत्य में संजना प्रथम, प्राची द्वितीय तथा अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रागिनी में अंकुर प्रथम तथा तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूगल नृत्य में भतेरी और मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही समूह नृत्य तथा नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने सभी स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।इस दौरान महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।