Events and Activities Details
Event image

Sports Activities 2023-24


Posted on 29/04/2024

शारीरिक शिक्षा विभाग की खेल गतिविधियां : 2023 -2024 29.08.23 को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इंट्रा क्लास बैडमिंटन एवं फनी रेस का आयोजन किया गया। 10. 10.2023 को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री रेस में भाग लिया। हमारे कॉलेज की खिलाड़ी तमन्ना कक्षा बी.ए. द्वितीय रोल नंबर 122132100161 को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। दिनांक 30.10.2023 को खेल परिसर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज कुश्ती महिला चैंपियनशिप में भाग लिया। दिनांक 14.11.2023 को खेल परिसर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित कुश्ती पुरुष चैंपियनशिप में भाग लिया। हमारे कॉलेज की एथलेटिक टीम ने खेल परिसर में 10.12.2023-12.12.2023 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज एथलेटिक टूर्नामेंट में भाग लिया। कॉलेज खो-खो टीम ने 12.01.2024 को सैनी कॉलेज रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में भाग लिया। हमारे कॉलेज की टीम को दूसरा स्थान मिला और चार छात्रों को नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चुना गया। दिनांक 15.01.2024-17.01.2024 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज कराटे में भाग लिया। विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलों के लिए चुना गया। दिनांक 17.02.2024 को महाविद्यालय की 11 वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने बड चढ़ कर भाग लिया गया। तमन्ना को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और परीक्षित को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।