Events and Activities Details
Event image

NSS


Posted on 14/08/2026

राजकीय महाविद्यालय जसिया में प्राचार्या डॉ सविता पूनिया के नेतृत्व में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिनांक 14.08.26 को महाविद्यालय की एन. एस.एस इकाई तथा सामाजिक विज्ञान समिति के तत्वावधान में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन के साथ हुई। कार्यक्रम के आरम्भ में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजकुमार ने विभाजन के पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए तत्कालीन राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों को विभाजन आधारित लघु चलचित्र द न्यू पोस्ट बॉक्स दिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ सविता पूनिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाजन देश के इतिहास में एक बड़ी त्रासदी है जिसमें करोड़ों लोगों को एक ही रात में अपने घर, मातृभूमि से वंचित होना पड़ा बल्कि लाखों लोगों को हत्या, बलात्कार, लूटपाट,आगजनी जैसे नृशंस घटनाक्रमों का शिकार होना पड़ा। अतः हम सबको इस ऐतिहासिक दुर्घटना से सबक लेते हुए भविष्य में देश की अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने के लिए सजग रहना चाहिए। इस अवसर एन.एस .एस. प्रभारी श्री कुलदीप समिति सदस्य डॉ जोगिन्दर सिंह, डॉ दीपक श्री मुकेश भारद्वाज श्री जितेंद्र परमार, सहित अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।