Events and Activities Details
Event image

NATIONAL SPORTS DAY


Posted on 02/09/2026

राजकीय महाविद्यालय, जसिया, रोहतक में आज 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के इंचार्ज प्रो. राज कुमार सिवाच उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें छात्रों, छात्राओं एवं स्टाफ के बीच रस्साकशी, छात्रों के लिए मेंढक दौड़, छात्राओं के लिए मटका दौड़ एवं नींबू दौड़ प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास भी किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल एवं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।