Events and Activities Details
Event image

TALENT SERACH


Posted on 29/09/2026

राजकीय महाविद्यालय, जसिया में आज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं कला-कौशल को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुनीता रानी, एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, नेकीराम कॉलेज उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी विकसित करना चाहिए।प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से नृत्य प्रतियोगिता, कविता पाठ, रंगोली निर्माण तथा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गईं। नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मनोरंजन किया। कविता पाठ में प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं वाचन-कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बेकार वस्तुओं से उपयोगी एवं रचनात्मक वस्तुएँ बनाकर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग का संदेश दिया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रिंसी, कविता वाचन में अंशिका, स्लोगन लेखन में तनीषा, पोस्टर मेकिंग में दिव्या तथा बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में तनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा श्रीमती प्रीति की देखरेख में किया गया।इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।