Events and Activities Details
Event image

NSS SEVEN DAY DAMP


Posted on 17/02/2026

राजकीय महाविद्यालय जसिया, रोहतक में दिनांक 14 फरवरी 2026 को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुदेश लाठर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार सिवाच, कार्यक्रम अधिकारी श्री कुलदीप, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. दीपक, कार्यालय सहायक श्री संदीप कुमार तथा लिपिक श्री दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें डॉ. जोगिंदर सिंह ने मुख्य उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सुदेश लाठर ने NSS के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को NSS के इतिहास, उद्देश्य, ध्येय वाक्य (Not Me But You), प्रतीक चिन्ह (लोगो) तथा NSS गीत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया।शिविर के प्रथम दिवस सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इसके साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। NSS विशेष शिविर के प्रथम दिन की गतिविधियों ने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और सेवा भावना का संचार किया।